फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Nine bottle crusher machines will be installed at the railway station.

Rampur News: रेलवे स्टेशन पर लगेंगी नौ बॉटल क्रशर मशीनें

Sat, 10 Oct 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Nine bottle crusher machines will be installed at the railway station.
रामपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रामपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खाली प्लास्टिक की बोतलों से होने वाली गंदगी रोकने के लिए नौ बोतल क्रशर मशीनें मंगाई गई हैं।
विज्ञापन

फिलहाल, इन मशीनों को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर अलग-अलग स्थानों पर रख दिया गया है। जल्द ही इनका संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद यात्री पानी पीने के बाद खाली बोतलों को इधर-उधर फेंकने के बजाय मशीनों में डाल सकेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही के बीच खाली पानी की बोतलें प्लेटफॉर्म और पटरियों पर पड़ी रहती हैं। इससे गंदगी फैलने के साथ स्टेशन की स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित होती है। बोतल क्रशर मशीनें शुरू होने से खाली बोतलों के मौके पर ही निस्तारण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की ओर से पहले ही यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए मशीनें लगाई जा चुकी हैं। इसके अलावा पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अन्य टंकियां भी स्थापित की गई हैं।
स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद आजम ने बताया कि आधुनिकीकरण के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें लिफ्ट समेत अन्य तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
स्टेशन की बुकिंग खिड़की को पहले ही नई इमारत में स्थानांतरित किया जा चुका है। इसके अलावा अभी कई भवनों का निर्माण और अन्य विकास कार्य कराए जाने हैं। इन कार्यों के पूरा होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों को पहले के मुकाबले अधिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

000
टिकट वेंडिंग मशीनें दुरुस्त, फैसिलेटर की तैनाती
रेलवे स्टेशन की नई इमारत में लगी दोनों टिकट वेंडिंग मशीनें खराब होने के कारण यात्रियों के उपयोग में नहीं आ पा रही थीं। अब दोनों मशीनों को दुरुस्त करा लिया गया है। यात्रियों की मदद के लिए यहां फैसिलेटर की भी तैनाती की गई है। चीफ बुकिंग सुपरवाइजर बलवीर सिंह यात्रियों को इन मशीनों के माध्यम से टिकट निकालकर उपलब्ध करा रहे हैं। इससे यात्रियों को टिकट लेने में सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed