फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Vishwakarma Vatika is being decorated to promote industries in Hunarhat

हुनरहाट में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सज रही विश्वकर्मा वाटिका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Vatika is being decorated to promote industries in Hunarhat
रामपुर। हुनरहाट में उद्योगों को भी बढ़ावा दिलाने का कार्य होगा। इसके लिए विश्वकर्मा वाटिका का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें पुरातन कारीगरी के साथ ही नवीनतम तकनीक को समाहित करते हुए प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत चयनित उत्पादों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन

रामपुर में 16 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक हुनरहाट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। हुनरहाट के लिए पनवड़िया ओवरब्रिज की दीवारों पर पेंटिंग की जा रही है, जिसके जरिए रामपुर के कलाकार अपनी प्रतिभा को सभी के सामने पेश कर रहे हैं। साथ ही हुनरहाट में लगने वाले स्टॉलों के लिए दुकानों को तैयार किया जा रहा है। एक गांव बनाया जा रहा है, जहां ग्रामीण इलाकों का परिवेश नजर आएगा। स्वतंत्रता सेनानियों की भी प्रतिमाएं लगाई जा रही हैं, ताकि आजादी में उनके योगदान से युवा रूबरू हो सकें। बच्चों के लिए आकर्षक झूलों के साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों के भी स्टॉल सजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हुनरहाट में विश्वकर्मा वाटिका भी बनाई जा रही है, जहां स्थानीय उद्योगों को दर्शाया जाएगा। इसके लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत चयनित रामपुर के मैंथा उद्योग और जरी जरदोजी के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। प्रदर्शनी के जरिए लोगों को संदेश दिया जाएगा कि पहले उद्योग किस प्रकार संचालित होते थे और अब तकनीक में क्या-क्या परिवर्तन आए हैं। तकनीक का प्रयोग कर उद्योगों का किस तरीके से आधुनिकीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुनरहाट में विश्वकर्मा वाटिका बनाई जा रही है, जिसमें औद्योगिक विकास को दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत चयनित स्थानीय उत्पादों की भी प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। -गजल भारद्वाज, मुख्य विकास अधिकारी, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed