{"_id":"6515ddbb2ea5229ead081fa4","slug":"villagers-create-ruckus-after-finding-remains-of-cattle-rampur-news-c-282-1-rmp1001-6841-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने मौके पर पहुंच करवाया निष्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस ने मौके पर पहुंच करवाया निष्तारण
Fri, 29 Sep 2023 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:40 AM IST
सार
मिलक क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने इसकी जांच की मांग की। पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर उसे दबवा दिया। कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मिलक कोतवाली क्षेत्र के हल्दुआ गांव से देवरी गांव जाने वाले कच्चे मार्ग पर गोवंशीय अवशेष मिलने से ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश अवशेषों को दफना दिया तथा कुछ अवशेष परीक्षण के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
गोतस्करों ने गोवंशीय पशु की हत्या की, लेकिन अवशेष साथ नहीं ले गए। बृहस्पतिवार को खेतों पर जा रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सीओ केएन आनंद ने को सीओ के एन आनंद मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और पशु के अवशेष गड्ढा खोदकर दबवा दिया। साथ ही अज्ञात गोतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल भानु सिंह ने बताया कि गोवंशीय पशु की अज्ञात के द्वारा हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अवशेषों को गड्ढा खोदकर पुलिस ने दबा दिया। इससे पहले आठ सितंबर को क्षेत्र के कपनेरी गांव में भी गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। हल्दुआ और कपनेरी गांव के बीच कुछ ही दूरी का फैसला है।
मिलक क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं की हत्या और उनके अवशेषों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोवंश अवशेषों के मिलने से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।