{"_id":"6ab585130bd92752d00cdc59","slug":"farmer-lost-his-life-in-a-clash-between-bulls-rampur-news-c-282-1-rmp1016-180886-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सांड़ों की लड़ाई में किसान ने जान गंवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सांड़ों की लड़ाई में किसान ने जान गंवाई
Fri, 25 Sep 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। गलपुरा गांव निवासी अनिल कुमार शर्मा (55) की बुधवार देर रात सांड़ों की लड़ाई की चपेट में आने से मौत हो गई। बिलारी-रामपुर रोड पर लोक निर्माण विभाग के पास दो छुट्टा सांड़ आपस में लड़ रहे थे।
इसी दौरान बाइक से गुजर रहे अनिल शर्मा ने हादसे से बचने के लिए बाइक रोक दी। तभी लड़ते हुए दोनों सांड़ उनसे जा टकराए। गंभीर रूप से घायल अनिल शर्मा को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन उपचार के दौरान बुधवार रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पास सड़क पर दो छुट्टा सांड़ आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान अनिल कुमार शर्मा दवा लेकर बाइक से अपने गांव गलपुरा जा रहे थे। सांड़ों को लड़ता देख उन्होंने बाइक रोक दी। इसी बीच दोनों सांड़ लड़ते हुए अनिल शर्मा से जा टकराए।
विज्ञापन
टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने डंडे लेकर किसी तरह दोनों सांड़ों को वहां से भगाया। इसके बाद घायल अनिल शर्मा को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि किसान का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
00000
सांड़ के कारण एक किसान की मौत की बात संज्ञान में आई है। हमने तत्काल ईओ शाहबाद, सैफनी और बीडीओ शाहबाद को छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए लेटर जारी किया है। अगर इसके बाद भी छुट्टा पशु नहीं पकड़े जाते हैं तो इन अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। -आदेश कुमार, एसडीएम शाहबाद
0000
छुट्टा पशुओं को लेकर लोगों में रोष, पहले भी हो चुके हैं हादसे
शाहबाद। सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु लोगों के लिए लगातार परेशानी का सबब बने हुए हैं। इन पशुओं की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और लोग चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की व्यवस्था प्रभावी तरीके से नहीं हो पा रही है। आए दिन सड़क पर पशुओं के झुंड दिखाई देते हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है और हादसे का खतरा बना रहता है। अनिल शर्मा की मौत की घटना के बाद लोगों में छुट्टा पशुओं को लेकर काफी रोष है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ने और उन्हें गोशाला भेजने की मांग की है। संवाद
0000
छुट्टा सांड़ों के कारण अब तक इनकी जा चुकी है जान
उमराय पांडे
नत्थू सिंह उर्फ खन्ना सिंह
ज्वाली सिंह
नोनीराम
श्यामवती
धर्मपाल
राजीव