{"_id":"6ab5867d0fc281eeed09a241","slug":"fir-against-10-for-enticing-and-abducting-a-young-woman-rampur-news-c-282-1-smbd1027-180872-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने पर 10 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने पर 10 पर प्राथमिकी
Fri, 25 Sep 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
मिलक। एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से नकदी व जेवरात चोरी के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 20 सितंबर की शाम ग्राम परम के मझरा कल्यानपुर निवासी गगनदीप उसकी 18 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवती घर से 80 हजार रुपये, सोने का हार और नथनी भी ले गई।
महिला ने 10 अन्य लोगों पर युवती को ले जाने में सहयोग करने का आरोप लगाया है। युवती के परिजन जब गगनदीप के घर पहुंचे, तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी भी मिली। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और युवती की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। संवाद