फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Villagers chased away the electricians who came to take meter readings after 16 years.

Rampur News: 16 साल बाद मीटर रीडिंग लेने पहुंचे बिजलीकर्मियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers chased away the electricians who came to take meter readings after 16 years.
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र के सेंडोली गांव में सरकार की ओर से 16 साल पहले मुफ्त में दिए गए बिजली कनेक्शनों की मीटर रीडिंग लेने पहुंची बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कहा कि उन्हें बिजली कनेक्शन मुफ्त दिए गए थे। बिजली विभाग की टीम ने ग्रामीणों को रीडिंग देने के लिए दो दिन का समय दिया। कहा कि इसके बाद कनेक्शन काट दिए जाएंगे। मामला थाना क्षेत्र के सेंडोली गांव का है। धमोरा बिजलीघर में तैनात अवर अभियंता दीपेश कुमार सक्सेना ने बताया कि सरकार की योजना के तहत 2007 में जुडको कंपनी की ओर से गांव के 14 बीपीएल कार्डधारकों को बिजली कनेक्शन फ्री दिए गए थे। साथ ही मीटर भी लगाए गए थे। मगर ये मीटर चालू नहीं किए गए थे। ग्रामीणों को बिल जमा करना था, लेकिन बिल जमा नहीं किया। बिजली विभाग की टीम गई तो ग्रामीणों ने मीटर शुरू करने नहीं दिया।
विज्ञापन

16 साल बाद शनिवार को बिजली विभाग उपखंड अधिकारी विवेक यादव के साथ, जेई दीपेश कुमार, लाइनमैन चौके लाल, प्रवेश कुमार, सत्यपाल, धर्मेंद्र व दो सिपाहियों के साथ गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने टीम का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और मीटर रीडिंग देने से इंकार कर दिया, जिसके चलते टीम लौट गई। जेई दीपेश कुमार सक्सेना ने कहा कि ग्रामीणों को दो दिन का समय दिया गया है। अगर रीडिंग नहीं दी गई तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed