फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   VHP lodges complaint against Khaud Chowki incharge

Rampur News: विहिप ने खौद चौकी इंचार्ज के खिलाफ मोर्चा, तहरीर दी

Wed, 17 Jul 2024 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 17 Jul 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
VHP lodges complaint against Khaud Chowki incharge
सैदनगर। विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने खोद चौकी इंचार्ज के खिलाफ अजीमनगर थाना प्रभारी को तहरीर दी है। 13 जुलाई को हिंदू परिवार के घर से मुस्लिमों ने गाय को चोरी कर उसकी गोकशी की थी। पुलिस ने गांव आंगा से कुछ लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन उन लोगों पर पुलिस ने नरमी दिखाते हुए छोड़ दिया था। पुलिस ने कोई खास कार्रवाई नहीं की थी। जबकि पुलिस ने मौके से गाय का मांस भी बरामद किया था। बरामद किए मांस को पुलिस ने खोद शिव मंदिर के पास ही खेत में दबा दिया था। गोहत्या और अवशेष दबाए जाने की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को हुई तो बजरंग दल के काफी लोग खोद चौकी पर इकट्ठा हो गए। चौकी इंचार्ज से गाय के अवशेष मंदिर के पास गड्ढे से निकालने की बात कही तो चौकी इंचार्ज ने मना कर दिया। जिसकी सूचना विहिप के बड़े पदाधिकारियों को दी गई तो इतना सुनते ही चौकी इंचार्ज आग-बबूला हो गए। विहिप के कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी थी और अपशब्दों का प्रयोग किया था। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। चौकी इंचार्ज ने गालियां दी हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने और अपशब्दों का प्रयोग किया है। तहरीर देने वालों में विहिप जिला मंत्री सुमित शर्मा, जिला सह-संयोजक अविनाश पटेल, प्रखंड अध्यक्ष ओमकार सैनी व विजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाना प्रभारी अजीमनगर को चौकी इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed