{"_id":"682e321e1c53f288910996a2","slug":"vhp-and-bajrang-dal-workers-protested-against-sdm-rampur-news-c-282-1-rmp1001-146052-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन
Thu, 22 May 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 22 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक (रामपुर)।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उनकी कार्यशैली पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तहसील प्रशासन हाय हाय, अधिकारियों की गुंडागर्दी नहीं चलेगी, भारत माता की जय, आदि नारे लगाए और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
एडीएम नितिन मदान जब धरना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। ज्ञापन देते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमरनाथ वाल्मीकि ने कहा कि क्षेत्र के ग्राम जालिफ नगला स्थित सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अन्य समुदाय के लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
वहीं, नगर में मंदिर परिसरों के पास खुलेआम मांस बिक्री की अनुमति देकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। मोहल्ला नसीराबाद स्थित गोशाला में आए दिन गोवंश मर रहे हैं, जिस संबंध में समुचित योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में तैनात प्राइवेट कर्मचारी एवं ड्राइवर और कुछ संविदा कर्मी एवं एक लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने व भ्रष्टाचार में संलिप्त इन लोगों से आम जनमानस बहुत ज्यादा परेशान है। यह लोग सरकार की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं।