फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Verification of facilities completed in 214 colleges of the district

Rampur News: जिले के 214 कॉलेजों में सुविधाओं का सत्यापन पूरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Verification of facilities completed in 214 colleges of the district
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कराने के लिए जिले में केंद्र बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी 214 कॉलेजों का सत्यापन कर मूलभूत सुविधाओं को बोर्ड के एप पर अपलोड किया जा रहा है। कॉलेजों की जियो टैगिंग भी लगभग पूरी हो गई है। बोर्ड को प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है। फरवरी माह में बोर्ड की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। ऐसे में दिसंबर तक केंद्रों का निर्धारण पूरा होना है। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने बताया कि एक माह पहले बोर्ड की ओर से केंद्रों का निर्धारण करने के लिए सत्यापन के निर्देश मिले थे। इसमें जिले भर के 45 राजकीय कॉलेज सहित सभी 214 कॉलेजों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। आठ टीमों ने स्कूलों में पहुंचकर फर्नीचर, शौचालय, बिजली पानी व्यवस्था, स्कूलों में कक्षों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरे, वाॅयस रिकाॅर्डर, बाउंड्रीवॉल और स्ट्रांग रूम सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को देखा था। जिन कॉलेजों में खामियां मिलीं हैं, उनमें तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


-------


एप पर मिलेगा परीक्षा केंद्रों का पूरा डाटा

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जो केंद्र बनाए जाएंगे उनका पूरा डाटा इस बार बोर्ड की ओर से विकसित एपीआई युक्त मोबाइल एप पर मिलेगा। जिला मुख्यालय से केंद्रों की कितनी दूरी है, कहां-कहां केंद्र बने हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट इस एप पर उपलब्ध होगी। एप पर परीक्षा केंद्रों की सभी मूलभूत सुविधाएं अपलोड होंगी। सितंबर तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed