फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   uttrakand cm told

सपा, बसपा और कांग्रेस मुक्त प्रदेश की हुंकार

Mon, 21 Nov 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/ रामपुर Updated Mon, 21 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदेश के भाजपा उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि सत्ता का दोहन करने वाली सपा और बसपा ने समाज को बांट दिया है। इसलिए सपा, बसपा और कांग्रेस मुक्त प्रदेश बना डालो। तब ही इंसाफ मिलेगा।

 मिलक-बिलासपुर बाईपास पर भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास चाहती है। सरकार इंसाफ देने के लिए बनती हैं, लेकिन यहां तो गुंडाराज है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि यूपी में परिवर्तन चाहते हो तो कांग्रेस, सपा और बसपा मुक्त प्रदेश बना डालो। कहा कि देश के सैनिकों से सर्जिकल स्ट्राइक करने पर सबूत मांगा जाता है। सबूत मांगने वाले राहुल गांधी और केजरीवाल को सीमा पार करो दो, सीमा पार जाते ही सबूत स्वयं मिल जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश सरकार वर्ग विशेष की सरकार है। जिस कारण पश्चिम यूपी से पलायन हो रहा है। भाजपा सरकार बनते ही पलायन थमेगा और गुंडे सलाखों के पीछे होंगे। नोटबंदी पर उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर निशाना साधा। कहा कि वह जनता की परेशानी से परेशान नहीं हैं, बल्कि अपने पुराने नोटों के कागज के टुकड़े होने से परेशान हैं। प्रदेश में चाचा-भतीजे की सरकार है। डीसीबी पर नोटबंदी से सपा नेता शिवपाल परेशान हैं।  कहा कि यह श्रीराम और श्रीकृष्ण की भूमि है। यहां पर अन्याय नहीं, बल्कि न्याय की सरकार चाहिए। नोटबंदी से अमीर और गरीब एक कतार में खड़ा है। इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष को तलवार भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा सांसद डा. नैपाल सिंह, पश्चिमी यूपी के संगठन मंत्री सूर्य प्रकाश पाल, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला संयोजक एवं पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, जिला प्रभारी भीष्म शर्मा, काशीराम दिवाकर, देवकरन गंगवार, दीक्षा गंगवार, ऋषि पांडेय, राजीव सक्सेना कड़क,  प्रमोद जौहरी, हरीश गंगवार, प्रेमशंकर पांडेय , मुन्नी देवी गंगवार, संतोश खैरा, बल्देव सिंह औलख, लक्ष्मी सैनी, भागीरथ सिंह गंगवार, दिलीप सिंह, हसंराज पप्पू, कपिल आर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed