{"_id":"60e5ed348ebc3e49c21e95cd","slug":"use-sewa-mitra-portal-rampur-news-mbd3949056103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटर हो या कारपेंटर सभी सेवामित्र पोर्टल पर मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटर हो या कारपेंटर सभी सेवामित्र पोर्टल पर मिलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन और रोजगार) आयोग की जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सीडीओ ने कहा कि प्रवासी श्रमिक तथा प्रशिक्षण संस्थानों से इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ऐसे अभ्यर्थियों जो अल्प अवधि का प्रशिक्षण प्राप्त कर ऋण के माध्यम से स्वरोजगार प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं, उनकी सूची आरसेटी कार्यालय को 10 तारीख तक उपलब्ध कराएं। ताकि, उन्हें प्रशिक्षित कर उनका पंजीयन सेवामित्र पोर्टल पर किया जा सके।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने कहा कि जिला सेवायोजन अधिकारी सेवा मित्र पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया से संबंधित एक संक्षिप्त विवरण तैयार कर सभी विभागों को उपलब्ध कराएं, जिससे कि उनके यहां कार्यरत सर्विस प्रोवाइडर का पंजीयन सहजता से हो सकें। उन्होंने कहा कि जिला सेवायोजन अधिकारी अगली बैठक से पूर्व यह रिर्पोट करेंगे कि कितने विभागों से संबंधित सभी सर्विस प्रोवाइडर का पंजीकरण सेवा मित्र पोर्टल पर हो चुका है। जिला सेवायोजन अधिकारी सुमति कुमार मिश्र ने सभी को बताया गया कि यदि जनपद के किसी नागरिक को प्लंबर, मिस्त्री, ब्यूटीशियन, पेंटर, कारपेंटर, ड्राइवर आदि की सेवाएं चाहिए, तो इसके लिए यूपी सरकार का सेवामित्र पोर्टल बनाया गया है। इसके जरिए उचित दर पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित व विश्वसनीय लोगों की सेवाएं ली जा सकती हैं। अब जिले में अभियान चलाकर हुनरमंद बेरोजगारों को इस पोर्टल पर पंजीकृत किया जा सकता है। उन्हें इससे आसानी से रोजगार मिल सकेगा। इसके लिए सर्विस प्रोवाइडर के जरिए जिले के कौशल प्राप्त अभ्यर्थियों तथा नागरिकों को विभिन्न तरह की सेवाएं उनके द्वार पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी। सेवामित्र एक डिजीटल प्लेटफार्म है, जिस पर सर्विस प्रोवाइडर व कौशल प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार पंजीकृत होंगे। यह एक ऑल-इन-वन प्लेटफार्म है जो नागरिकों एवं कुशल अभ्यर्थियों को सामान्य रूप से लाभान्वित करेगा। बताया कि अब तकसेवायोजन पोर्टल पर 8669 श्रमिकों के अंकन का कार्य विभिन्न विभागों द्वारा किया जा चुका है। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।