{"_id":"65fc3ba9bad67799f90893dd","slug":"up-mail-and-letters-gave-sleepless-nights-to-police-mention-of-funding-worth-lakhs-in-elections-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेल और खत ने उड़ाई पुलिस की नींद, चुनाव में लाखों की फंडिंग का जिक्र, अफसर कर रहे भागदौड़.. मिलाते रहे फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेल और खत ने उड़ाई पुलिस की नींद, चुनाव में लाखों की फंडिंग का जिक्र, अफसर कर रहे भागदौड़.. मिलाते रहे फोन
Thu, 21 Mar 2024 07:23 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:23 PM IST
सार
रामपुर पुलिस को मेल और खत भेजकर चुनाव के दौरान लाखों की फंडिंग होने की जिक्र किया गया है। इसमें कई लोगों के नाम भी लिखे गए हैं। इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। इसके अलावा पत्र और मेल भेजने वाला का पता लगा रही है।
विज्ञापन
रामपुर बॉर्डर पर पुलिस कर्मी तैनात(FILE)
- फोटो : RUDRAPUR
विस्तार
लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के बीच रामपुर की शाहबाद पुलिस को एक मेल और डाक से खत मिला है। इससे पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ गई है। मेल और खत में बाहर से लाखों रुपये की फंडिंग शाहबाद आने का जिक्र किया गया है। साथ ही एक मुख्यमंत्री के नाम का भी जिक्र है। मेल और खत भेजने वाले का नाम रोहित अधिकारी है।
विज्ञापन
हालांकि, पुलिस उससे संपर्क नहीं कर पा रही है। पत्र में कई स्थानीय लोगों के नाम हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। शाहबाद पुलिस को मेल और एक खत मिला है। जिसमें कई मंसूबों के लिए बाहर से फंडिंग आने का जिक्र किया गया है। खत में एक मुख्यमंत्री का नाम लेकर उन्हें बचाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
खत मिलते ही चुनाव के बीच पुलिस की नींद उड़ गई है। खत के अंदर शाहबाद के कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं। जिनके नाम हैं, पुलिस उन लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस खत पर लिखे शिकायतकर्ता रोहित के नंबर पर फोन कर रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने संदेह जताया कि कस्बे के लोगों को फंसाने के लिए किसी ने ऐसा किया है। मामले की जांच की जा रही है।
एक ईमेल और डाक से खत मिला है। जिसमें कुछ स्थानीय लोगों के नाम हैं। उनके पास एक कम्युनिटी द्वारा पैसा भेजने की बात कही गई है। पत्र और मेल में जिनके नाम हैं, उनसे बुलाकर पूछताछ भी की गई, लेकिन कोई खास प्रमाण नहीं मिला। एक व्यक्ति दिल्ली में है। उसे भी बुलाया गया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। साथ ही शिकायत करने वाले से भी संपर्क के प्रयास किए जा रहे हैं। - अतुल कुमार पांडेय, सीओ शाहबाद