फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Love in Mumbai...marriage again, woman reaches Rampur police station with child

UP: मुंबई में प्यार...फिर की शादी, बच्चे के साथ रामपुर थाने पहुंच गई महिला, अब पति की हो रही तलाश

Thu, 09 May 2024 03:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 09 May 2024 03:08 PM IST
सार

मुंबई में काम करने के दौरान रामपुर के युवक को वहां की युवती से प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। कुछ माह पहले युवक अचानक गायब हो गया। इसके बाद बेटे को लेकर महिला रामपुर थाने पहुंच गई। उसने पति की तलाश की मांग को लेकर हंगामा भी काटा। 

विज्ञापन
UP: Love in Mumbai...marriage again, woman reaches Rampur police station with child
women demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मुंबई में नौकरी के दौरान एक युवती से प्रेम प्रसंग के बाद निकाह कर लिया। दो वर्ष बाद युवक पत्नी को धोखा देकर मुंबई से भाग आया। बुधवार को अपने बेटे को लेकर खजुरिया थाने पहुंची महिला ने हंगामा किया।

विज्ञापन


बाद में पुलिस ने महिला को उसके बेटे समेत पति के घर भेज दिया।मामला खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक तीन वर्ष पूर्व से मुंबई की एक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस के अनुसार युवक को दो वर्ष पूर्व मुंबई की एक युवती से प्रेम हो गया।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने निकाह कर लिया। इसके बाद युवक के एक बेटा हुआ। दो वर्ष बाद अचानक युवक पत्नी और बेटे को छोड़कर भाग आया। लंबे इंतजार के बाद भी जब युवक वापस नहीं गया तो उसकी पत्नी बुधवार की शाम अपने 11 महीने के बच्चे को साथ लेकर मुंबई से थाना खजुरिया आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने युवक के बारे में थाना प्रभारी राजीव कुमार को पूरी बात बताई और युवक के घर जाने की जिद करने लगी। पुलिस को भेजकर जानकारी की गई तो पता चला कि युवक घर पर काफी दिनों से नहीं आया है।

पुलिस ने महिला और उसके बेटे को उसके पति के घर भेज दिया। सुरक्षा के लिए महिला को थाने के फोन नंबर भी दिए। महिला अपनी ससुराल पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed