फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Dalit youth killed in Rampur, two accused arrested after encounter with police, know the whole matter

UP: रामपुर में दलित युवक को मार डाला, पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Sat, 12 Jul 2025 08:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर(रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर(रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 08:27 PM IST
सार

दलित युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। आठ जुलाई को सूरज पर लाठी-डंडों और सरिए से हमला किया गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
UP: Dalit youth killed in Rampur, two accused arrested after encounter with police, know the whole matter
बिलासपुर पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

विज्ञापन

मारपीट में घायल ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी दलित युवक की मौत के बाद पुलिस ने शुक्रवार की रात दो आरोपी युवकों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया जो जिला अस्पताल में भर्ती है।

आठ जुलाई को ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी दिवंगत मोहन लाल के पुत्र रंजीत ने ग्राम सकटुआ निवासी तीन लोगों को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि उसका भाई सूरज (19) को नैनीताल हाईवे पर आठ युवकों ने लाठी डंडों व सरिया से मारपीट कर घायल कर दिया था।

विज्ञापन


सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने घटना में नामजद इमरान व रिजवान निवासी ग्राम सकटुआ और प्रकाश में आए ग्राम टैमरा निवासी नितिन को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार की रात सूरज की रुद्रपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के अनुसार शुक्रवार की देर रात कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। नैनीताल हाईवे पर मुखबिर ने सूचना दी कि उत्तराखंड सीमा से सटे ग्राम डिबडिबा के जीडी गोयनका स्कूल वाले रोड पर दलित युवक सूरज की घटना से जुड़े दो युवक दिखे हैं। 

इसके बाद पुलिस ने शकिर पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी मोहल्ला पहाड़गंज, वार्ड नंबर 15, थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर व विशाल पुत्र राजकुमार ग्राम टैमरा को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। बकौल कोतवाली प्रभारी रात 2:45 बजे दोनों युवक रोड किनारे अमरूद की बगिया में घुसने लगे।

इस दौरान शाकिर ने तमंचे से पुलिस पार्टी पर गोली चला दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली शकिर के दाएं पैर की पिंडली में लगी जिसकी वजह से वह घायल होकर मौके पर ही गिर गया।

पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद कर लिए, जबकि विशाल को अमरूद की बगिया से दबोच लिया गया। विशाल के पास से दो कारतूस बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस ने घायल शाकिर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की है। उच्च अधिकारियों ने भी रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना में अब तक पांच लोग गिरफ्तार किया जा चुके हैं। शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामार कार्रवाई कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed