फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Unknown driver hit bike riding youths, one died

बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Unknown driver hit bike riding youths, one died
शाहबाद (रामपुर)। निजी काम से रामपुर गए बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। निजी चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव घर ले आए। इस अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

शाहबाद कस्बे के मोहल्ला नालापार निवासी रईस उर्फ बाबू (39)और मोहल्ला सादात निवासी शरफ अली गुड्डू किसी निजी काम से रामपुर गए हुए थे। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे रामपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के राम-रहीम पुल पर अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन निजी चिकित्सक ने रईस उर्फ बाबू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक रईस के परिवार के लोग बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को शाहबाद ले आए। मंगलवार देर शाम को मृतक रईस उर्फ बाबू का अंतिम संस्कार कर दिया। अचानक मौत से मृतक रईस उर्फ बाबू की पत्नी रजिया बेगम का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक परिवार में अकेला कमाने वाले थे। मृतक ने अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed