{"_id":"692611672d283db55a00abc4","slug":"units-to-be-set-up-in-rampur-with-rs-700-crore-proposal-prepared-rampur-news-c-282-1-rmp1004-158599-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सात सौ करोड़ रुपये से लगेंगी रामपुर में इकाइयां, प्रस्ताव किया तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सात सौ करोड़ रुपये से लगेंगी रामपुर में इकाइयां, प्रस्ताव किया तैयार
Wed, 26 Nov 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले में सात सौ करोड़ रुपये से औद्योगिक इकाइयों को लगाया जाएगा,जिसमें अकेले पांच सौ करोड़ रुपये की सात इकाइयां भी शामिल रहेंगी। उद्योग विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अब अगले माह होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (भूमि पूजन) कार्यक्रम में इन इकाइयों को लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
यूपी सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। एक ओर जहां 2024 की शुरुआत में ही हुई इन्वेस्टर्स समिट में रामपुर में उद्योग लगाने के लिए 738 से ज्यादा निवेशकों ने करीब 9000 करोड़ के एमओयू साइन किए थे। इसमें 4137 करोड़ रुपये की लागत से 92 नई इकाइयों की स्थापना को मंजूरी मिली थी। जिनमें से 64 इकाइयां स्थापित करने की बात कहीं जा रही है। अब हाल ही में उद्योग विभाग की ओर से जिला स्तर पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत अब जिले के उद्यमियों से उद्योग लगाने के प्रस्ताव मांगे गए थे।
अब तक उद्योग विभाग के पास सात सौ करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव आ चुके हैं, इनमें पांच सौ करोड़ रुपये की लागत से बिलासपुर समेत जिले के अन्य क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग की यूनिट स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। बिलासपुर के अलावा यह यूनिट मिलक, स्वार व टांडा में लगाई जाने की योजना है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इनका भूमि पूजन दिसंबर में कराए जाने की तैयारी चल रही है।