{"_id":"6aa6f1ef258c734f7c04da06","slug":"unidentified-body-found-in-paddy-field-police-working-to-establish-identity-rampur-news-c-282-1-rmp1026-180008-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: धान के खेत में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: धान के खेत में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Mon, 14 Sep 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
भोट। क्षेत्र के सनकरा गांव के जंगल में रविवार दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 50 मीटर दूर धान के खेत में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने पहुंचे मजदूरों ने शव देखा।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि प्रथमदृष्टया शव करीब छह से सात दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद