फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uncle and nephew die in car accident

Rampur News: कार की टक्कर से चाचा-भतीजे की माैत

Thu, 27 Nov 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 27 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew die in car accident
अजीमनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत के बाद हंगामा करते परिजन। संवाद
सैदनगर(रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव खडिया के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव दबका निवासी सोमपाल (35) और उनके भतीजे संदीप (28) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव दबका निवासी सोमपाल बुधवार को अपने भतीजे संदीप के साथ बाइक से किसी काम से खौद की ओर जा रहे थे। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव खडिया के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में सामने से आए तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर एकत्र राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचना दी। हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग करते हुए शवों को उठाने से इन्कार कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed