{"_id":"607839238ebc3ecabd525836","slug":"two-youngster-of-delhi-arrested-with-chitta-in-rampur-rampur-news-sml3675124143","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में चिट्टे के साथ धरे दिल्ली के दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में चिट्टे के साथ धरे दिल्ली के दो युवक
विज्ञापन
रामपुर में दिल्ली के दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
रामपुर बुशहर। दिल्ली के नशा तस्कर अब हिमाचल प्रदेश में अपनी पैठ बनाने में जुट गए हैं। बुधवार शाम रामपुर पुलिस ने दिल्ली से रामपुर पहुंचे दो युवकों से 7.14 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम पुलिस की टीम एएसआई कृष्ण लाल की अगुवाई में नए बस अड्डे के समीप गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए दो युवक से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में दोनों घबरा गए थे। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली। इस आरोपियों से 7.14 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
आरोपियों की पहचान अमन (19), अन्नासेर, निवासी संत नगर बुराड़ी, अपैक्स रोड गली नंबर 102, पीएस बुराड़ी, दिल्ली-84 और मुनीश (19), गांव संत नगर बुराड़ी, अपैक्स रोड गली नंबर 104, पीएस बुराड़ी, दिल्ली-84 के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 29 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इनसेट
डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर कायथ ने कहा कि दिल्ली के दो युवकों को 7.14 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। नशा तस्करों पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए है। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दिल्ली से कैसे रामपुर पहुंचे दोनों युवक
हैरानी की बात है कि पहले तो रामपुर और शिमला क्षेत्र के युवा दिल्ली पहुंचकर चिट्टे की खेप लाते थे। मगर अब दिल्ली के तस्करों ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर डेरा जमाना शुरू कर दिया है। बुधवार शाम को चिट्टे के साथ पकड़े गए दोनों युवक दिल्ली के रहने वाले हैं। ये युवक दिल्ली से रामपुर कैसे पहुंचे और यहां किन लोगों के साथ इनका संपर्क हुआ? पुलिस पूछताछ के बाद ही इन सभी बातों का खुलासा हो पाएगा। बहरहाल दिल्ली के युवकों का चिट्टे के साथ रामपुर पहुंचना क्षेत्र के लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।