फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two women died due to corona

कोरोना : पुलिस-आबकारी कर्मी समेत 97 नए संक्रमितों की पुष्टि, दो की मौत..

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
two women died due to corona
रामपुर। बुधवार को 97 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें जिला अस्पताल के एक फार्मासिस्ट, स्वार कोतवाली के एक सिपाही, एक आबकारी कर्मी और बैंक कर्मी भी शामिल हैं। दो कोरोना संक्रमित महिलाओं की मौत भी हो गई है। जिसकी सूचना पोर्टल पर अपलोड की गई है। दोनों ही संक्रमित महिलाएं अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थीं।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में 97 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें आरटी-पीसीआर जांच में 47, एंटीजन जांच में 20 और निजी लैबों द्वारा 30 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अजीतपुर इलाके में एक 57 वर्षीय संक्रमित महिला और कोतवाली थाना क्षेत्र में सराय गेट मोहल्ले के निकट एक 85 साल की बुजुर्ग संक्रमित महिला की मौत की सूचना भी पोर्टल पर दर्ज की गई है। जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दोनों संक्रमित महिलाएं अन्य गंभीर बीमारियों से भी पीड़ित थीं। इसके साथ ही बुधवार को 90 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि पूर्ण कर ली है। मंगलवार रात में दो मामले और बुधवार को तीन मामले डुप्लीकेसी के तहत पाए गए। इसके बाद जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 747 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed