{"_id":"65c6a87c88635dc3d50d1f24","slug":"two-witnesses-present-in-abdullahs-pan-card-case-rampur-news-c-282-1-rmp1004-115641-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में पेश हुए गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में पेश हुए गवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। कोर्ट में दो गवाह पेश किए गए। की। उनसे जिरह की गई। अब 13 फरवरी को अगली सुनवाई होगी।
अब्दुल्ला के खिलाफ दो पैन कार्ड का मामला भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था। उनका आरोप है कि अब्दुल्ला ने अलग-अलग जन्मतिथि से दो पैन कार्ड बनवाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिए थे। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।
अभियोजन की ओर से गवाही की प्रक्रिया चल रही है। अभियोजन की ओर से गवाह गुलवेज और इकबाल फारुख की गवाही हो चुकी है। उनसे जिरह पूरी हो गई। विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले की सुनवाई 13 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में अब 14 को होगी सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला के दो पासपोर्ट मामले में बचाव पक्ष की ओर से एक और गवाह पेश किया गया। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। अब इस मामले में 14 फरवरी को सुनवाई होगी।
भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 30 जुलाई वर्ष 2019 को सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अब्दुल्ला पर अलग-अलग जन्मतिथि से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाया था। एक पासपोर्ट में जन्मतिथि एक जनवरी 1993 है, जबकि दूसरे पासपोर्ट में जन्मतिथि 30 सितंबर 1990 दर्ज है। पुलिस ने जांच पूरी कर अब्दुल्ला के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिए थे। इसकी सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।
इसमें अभियोजन की ओर से गवाही की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब बचाव पक्ष की ओर से गवाही की प्रकिया चल रही है। शुक्रवार को सुनवाई हुई, जिसमें बचाव पक्ष की ओर से जावेद खां को पेश किया गया। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। अभियोजन ने गवाह से जिरह की।भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले की सुनवाई 14 फरवरी को होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -