फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two unregistred hospital seal

आयुष विभाग की टीम ने दो अपंजीकृत अस्पताल किए सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
two unregistred hospital seal
सैदनगर(रामपुर)। आयुष विभाग की टीम ने दो अपंजीकृत अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान एक अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया और एक कागजात नहीं दिखा पाया। जिस पर दोनों अपंजीकृत अस्पतालो को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्रीय यूनानी और आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. चंचल सिंह ने अपनी टीम के साथ खौद गांव पहुंचे थें। वहां उन्हें भारत अस्पताल के नाम से एक अपंजीकृत अस्पताल चलता मिला। टीम ने संचालक से कागजात मांगे पर संचालक कोई डिग्री नहीं दिखा पाया। इस पर टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। इसके बाद टीम टांडा गांव पहुंची। वहां उन्होंने जीवन रेखा अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान संचालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। क्षेत्रीय यूनानी और आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. चंचल सिंह ने बताया कि दोनों अस्पतालों पर सितंबर माह में चेकिंग की गई थी। संचालकों को नोटिस जारी कर समय दिया गया था, लेकिन उनकी और से कोई कागजात नहीं दिखाए गए। पंद्रह दिन पहले दोनों संचालकों को एक और नोटिस जारी कर कागजात दिखाने का समय दिया गया था। फिर भी दोनों संचालक कागजात लेकर नही पहुंचे। जिसके बाद टीम के साथ टांडा स्थित जीवनरेखा अस्पताल और खौद स्थित भारत अस्पताल पर छापा मारा गया था। इस दौरान जीवनरेखा अस्पताल का संचालक मौक से फरार हो गया और भारत अस्पताल संचालक ने कागजात नहीं दिखाए। जिसपर दोनों को सील कर दिया गया है। पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed