{"_id":"65e214db847b21337c06776c","slug":"two-trains-stopped-for-two-minutes-at-bilaspur-railway-station-rampur-news-c-282-1-smbd1025-117175-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों का दो मिनट का हुआ ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों का दो मिनट का हुआ ठहराव
Fri, 01 Mar 2024 11:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। काठगोदाम से दिल्ली जाने वाली 12039 शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन छह मार्च दिन से शाम 4:55 बजे पर बिलासपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रुकेगी और दो मिनट ठहरकर गंतव्य को रवाना होगी। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बिरष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल के अनुसार समस्त व जनता की मांग पर पूर्वाेत्तर मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर बरेली ने पत्र के माध्यम से उन्हें जानकारी दी है।
ट्रेन नंबर 12040 नई दिल्ली से सात मार्च को काठगोदाम जाने वाली ट्रेन सुबह 9:48 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर दो मिनट रुका करेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 12091 जनशताब्दी एक्सप्रेस देहरादून से काठगोदाम वाया हरिद्वार को जाने वाली बिलासपुर स्टेशन पर छह मार्च को रात्रि 9:33 पर रुकेगी। 12092 काठगोदाम से हरिद्वार होकर देहरादून आठ मार्च शिवरात्रि को सुबह 6:58 पर बिलासपुर स्टेशन पर रोजाना रुका करेगी। उन्होंने सभी जनता एवं व्यापारियों से अपील की है कि यह दोनों ट्रेनें कुछ समय के लिए ट्रायल के रूप में चलनी शुरू हो रहीं हैं। यह ट्रेन कम टिकट के कारण फिर बंद न हो इसके लिए सभी लोग अधिक से अधिक इन ट्रेनों से यात्रा करें और टिकट बिलासपुर रोड के नाम से ही बुक कराएं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को रामपुर भी आना जाना है तो भी टिकट बिलासपुर रोड का ही लें, ताकि यह ट्रेन रेगुलर हो सके।