{"_id":"60bf3c5a8ebc3e16eb049abc","slug":"two-starts-fighting-inside-ambulance-one-attacks-other-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: चलती एंबुलेंस में दो लोगों के बीच हुआ विवाद, एक ने दूसरे के ऊपर चाकू से किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: चलती एंबुलेंस में दो लोगों के बीच हुआ विवाद, एक ने दूसरे के ऊपर चाकू से किया हमला, मौत
Tue, 08 Jun 2021 03:16 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 08 Jun 2021 03:16 PM IST
सार
चलती एंबुलेंस में दो लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। घायल ने अस्पताल ले जाते समय ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब से एक युवक के शव को छोड़कर वापस सिलीगुड़ी जा रही चलती एंबुलेंस में दो लोगों के बीच विवाद हो गया, जिसमें दोनों आपस में मारपीट करने लगे। इस दौरान एक ने दूसरे के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इसमें अस्पताल ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि एक एम्बुलेंस सिलीगुड़ी से शव लेकर पंजाब गई थी। वापसी के दौरान एंबुलेंस मालिक के फोन पर एंबुलेंस चालक और परिचालक पंजाब से दो अन्य लोगों को अपने साथ सिलीगुड़ी लेकर जा रहे थे। रास्ते में दोनो में विवाद हो गया, जिस पर एंबुलेंस चालकों परिचालकों ने समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं माने और एंबुलेंस के अंदर ही मारपीट करने लगे।
इस दौरान एक ने दूसरे के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में बाईपास पर हाईवे पर खड़ी 112 पुलिस को देख चालक ने एंबुलेंस को रोककर पूरी घटना की जानकारी दी। अस्पताल में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।