फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two senior BJP leaders from Rampur have been assigned the responsibility of District In-charge.

Rampur News: रामपुर के दो वरिष्ठ भाजपाइयों को मिली जिला प्रभारी की जिम्मेदारी

Mon, 21 Sep 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two senior BJP leaders from Rampur have been assigned the responsibility of District In-charge.
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक बदलाव में रामपुर को महत्व दिया गया है। यहां का जिला प्रभारी मोहित बेनीवाल को बनाए जाने के साथ ही जिले के दो वरिष्ठ भाजपाइयों को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। हंसराज पप्पू को सहारनपुर और भारत भूषण गुप्ता को मेरठ का जिला प्रभारी बनाया गया है। इससे संगठन में स्थानीय नेताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ी है।
विज्ञापन

हंसराज पप्पू रामपुर जिले में तीन बार जिला महामंत्री और एक बार जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष व पश्चिम उत्तर प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में भी संगठन में सक्रिय जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी रामपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। मौजूदा समय में वह जिला पंचायत सदस्य भी हैं। उनकी धर्मपत्नी वर्ष 2016 से 2022 तक चमरौआ ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर भारत भूषण गुप्ता भी भाजपा के अनुभवी नेताओं में शुमार हैं। वह दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2017 से 2019 तक भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन किया है। वर्ष 2019 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर रामपुर विधानसभा उपचुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें लगभग 6,800 मतों के अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा था।
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में वह बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रहे। उनके संगठनात्मक एवं चुनावी अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मेरठ जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।
उनकी पत्नी दीपक गुप्ता ने वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष की ओर से जारी की गई सूची में रामपुर को महत्व दिया गया है।
000
धमोरा में भारत भूषण का भव्य स्वागत
धमोरा। रविवार को धमोरा में भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता को मेरठ जिले का प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल मालाएं पहनाईं।
इस मौके पर भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया और जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा। हम सभी कार्यकर्ताओं को इतनी मेहनत करनी है कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है।

स्वागत करने वालों में ग्राम प्रधान गौतम गुप्ता, राकेश शर्मा, छत्रपाल यादव, रामौतार सैनी, हरिओम गुप्ता, शिवम शर्मा, विक्की मौर्य, यश गुप्ता आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed