फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two persond died due to cold in rampur

रामपुर में ठंड से महिला समेत दो और की मौत, हुकूमत बेखबर

Sat, 11 Jan 2020 03:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 11 Jan 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
two persond died due to cold in rampur
death - फोटो : amar ujala

अलग-अलग क्षेत्रों में ठंड की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों के बताया कि एक दिन पूर्व हुई बरसात के बाद ठंड बढ़ने पर वृद्धा को अचानक ठंड लग गई थी।

विज्ञापन


क्षेत्र के बैरमनगर गांव निवासी जाहिद खां ने बताया कि उसकी मां आबादी बेगम (110) एक-दो दिन पूर्व ठंड लग गई थी। उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।घरेलू इलाज किया गया लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार रात में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने शुक्रवार दोपहर बाद कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया। बिलासप़ुर क्षेत्र के ग्राम वेदपुर निवासी किसान बलकार सिंह (57) को एक सप्ताह पहले को खेत में काम करने के दौरान ठंड लग गई थी, इससे उनकी हालत खराब हों गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत खराब होने पर परिजन उनका एक निजी चिकित्सक से उपचार भी करा रहे थे। उपचार के बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई लाभ नहीं हो रहा था। गुरुवार की रात उनकी हालत अधिक खराब हो गई।


लत खराब होने पर परिजन उन्हें एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह ने ठंड से हुई की मौत के प्रति अनिभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed