फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two parties clash over village community land, seven people injured

Rampur News: ग्राम समाज की भूमि को लेकर दो पक्ष भिड़े, सात लोग घायल

Sun, 13 Oct 2024 03:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 13 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over village community land, seven people injured
सैदनगर/ भोट (रामपुर)। थाना भोट क्षेत्र के धनुपुरा गांव में शुक्रवार शाम ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण करने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्ष के 20 से से ज्यादा लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की वीडियो मोबाइल में कैद कर ली गई, जो वायरल हो रही है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव में शुक्रवार शाम दो पक्षों में तालाब की जमीन पर कब्जा कर निर्माण करने को लेकर विवाद हो गया। प्रधान पति बाबू उर्फ नईम पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान नईम पक्ष के लोग तालाब की जमीन पाटकर अवैध निर्माण कर रहे थे। प्रधान पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर तालाब की भूमि पर निर्माण को लेकर आपत्ति जताई और काम बंद करने को कहा। इसको लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। चीख पुकार सुनकर दोनों पक्षों के लोग पत्थरबाजी करते हुए लाठी-डंडों लेकर पहुंच गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें प्रधान पक्ष के इंतजार, फकीरा, फरजंद अली व आशक अली जबकि पूर्व प्रधान पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जबकि पूर्व प्रधान पक्ष के कई लोगों को भी चोटें आईं हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने बताया घटना संज्ञान में है। झगड़े में घायल दोनों पक्षों के सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्ष के 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों को मामूली चोटें आईं हैं, पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षाें पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


इन 14 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज
प्रधान पति बाबू उर्फ नईम निवासी ग्राम धनुपुरा की तहरीर पर नईम, सईम, आरिफ, शरीफ अहमद, साजिद, हनीफ, असलम, मुन्ने। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से पूर्व प्रधान नईम की तहरीर पर बाबू उर्फ नईम, जावेद, भूरा उर्फ इमरान, बाबू, इंतजार, रफी पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed