फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two parties clash over land dispute, allegation of firing

Rampur News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over land dispute, allegation of firing
रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से सटे गांव मनिहारखेड़ा में बुधवार की दोपहर जमीन के विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की करीब छह एकड़ धान की फसल ट्रैक्टरों से जुताई कर पलट दी। मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। हवाई फायरिंग का भी आरोप है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मामला उत्तराखंड सीमा से सटी रुद्र-बिलास चौकी क्षेत्र के गांव मनिहारखेड़ा का है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की दोपहर ग्राम निवासी सुरेंद्र सिंह व सुजान सिंह अपने खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष के करीब 70 से 80 लोग कुछ गाड़ियों में हथियारों से लैस होकर खेत पर पहुंच गए। उन्होंने दो ट्रैक्टरों से उनके खेत के धान को जबरन जोतना शुरू कर दिया। जिसका एक पक्ष ने विरोध किया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर व हथियारों से फायरिंग करके के उन्हें जान से मारने का प्रयास किया तथा महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। लोगों का कहना है कि जबरन खेत जोतने वालों लोगों के साथियों ने हवाई फायरिंग भी की, मगर फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर चौकी प्रभारी अमित कुमार तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को दबोच लिया और पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। मारपीट में एक पक्ष के सुरेंद्र सिंह व दूसरे पक्ष के रतन सिंह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सुरेंद्र सिंह को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सुजान सिंह ने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, फायरिंग आदि आरोप लगाते हुए तहरीर दी। दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उनकी तहरीर न लेने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीओ रवि खोखर से की। सीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि मामला जमीन से जुड़ा हुआ है। जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के मध्य मारपीट हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed