फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two more heart attack patients received a life-saving injection; their lives were saved.

Rampur News: हार्ट अटैक के दो और मरीजों को लगा जीवनरक्षक इंजेक्शन, बची जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two more heart attack patients received a life-saving injection; their lives were saved.
रामपुर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को हार्ट अटैक के दो मरीजों को समय पर जीवनरक्षक इंजेक्शन देकर जान बचाई गई। सीएमओ ने बताया कि 50 वर्षीय कैलाशो देवी और 45 वर्षीय समीर खान को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच में दोनों में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई। इसके बाद हृदयसेतु प्रोटोकॉल के तहत दोनों मरीजों को टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इंजेक्शन लगाने के बाद दोनों मरीजों के सीने में दर्द समेत अन्य तकलीफों में राहत मिली। ईसीजी में भी सुधार दिखाई दिया। समय पर यह इंजेक्शन मिलने से दिल तक खून पहुंचाने में मदद मिलती है और मरीज की जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है। बताया कि जिला अस्पताल में इससे पहले तीन मरीजों को यह इंजेक्शन दिया जा चुका है। शनिवार को दो और मरीजों के इलाज के बाद अब तक पांच मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है। यह सुविधा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में उपलब्ध है। बताया कि हार्ट अटैक के मरीज को समय से अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी है। शुरुआती 90 मिनट में इलाज मिलने पर गंभीर खतरे को कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

हार्ट अटैक में समय पर इलाज मिलने से मरीज की जान बचाने में मदद मिलती है। शनिवार को दो मरीजों को जीवनरक्षक टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन दिया गया। दोनों की हालत में सुधार है। अब तक पांच मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है। यह सुविधा जिला अस्पताल के साथ सभी सीएचसी में भी उपलब्ध है। -डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed