फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Complaint lodged with SP over alleged attempted rape of minor daughter.

Rampur News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, एसपी से शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Complaint lodged with SP over alleged attempted rape of minor daughter.
रामपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी और एक युवक पर करीब 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि वह निजी बस चलाता है और अक्सर बाहर रहता है। आरोप है कि 15 सितंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी पत्नी ने गांव निवासी एक युवक को चोरी-छिपे घर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी युवक घर के दलान में रखे एक बॉक्स के पीछे छिप गया। बच्ची ने लोगों को युवक के वहां छिपे होने की जानकारी दी। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन युवक मौके से भाग गया। दावा किया है कि युवक के घर में पकड़े जाने की घटना का वीडियो भी उसके पास मौजूद है। साथ ही अपनी पत्नी और आरोपी युवक पर उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पिता ने एसपी से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व नाबालिग बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि मामला अभी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed