{"_id":"57869be94f1c1b027d13f25a","slug":"two-girls-sucied-by-having-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवतियों ने जहर खाकर जान दी, युवक की जान पर बनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवतियों ने जहर खाकर जान दी, युवक की जान पर बनी
रामपुर/अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दोनों के जान देेने के बाद तनाव में आए एक युवती के प्रेमी के भाई ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे दिल्ली रेफर किया गया है। दोनों युवतियों का दफन कर दिया गया है। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई।
दो युवतियों के आत्महत्या करने और एक युवक के आत्महत्या की कोशिश करने का यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। नगलिया आकिल गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी की शादी गांव के एक युवक के संग तय हो गई थी, लेकिन युवक का किसी दूसरी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग की जानकारी को युवक ने अपनी मंगेतर को नहीं दी थी। जब इसकी जानकारी मंगेतर को हुई तो उसने युवक से झगड़ा कर लिया। इसके बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
मंगलवार की देर शाम हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दूसरे गांव में रहने वाली उसकी प्रेमिका ने भी बुधवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बाद में उसकी भी मौत हो गई। चौबीस घंटे में गांव की दो युवतियों की मौत की जानकारी के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
इस बीच मामले की जानकारी प्रेमी युवक को हुई तो उसके परिवार में भी हड़कंप मच गया। इस बीच बदनामी व कार्रवाई के डर से प्रेमी युवक के भाई ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे परिवार के लोग इलाज के लिए दिल्ली ले गए हैं।
फिलहाल पुलिस को किसी भी तरह की सूचना नहीं दी गई है। परिवार के लोगों ने दोनों युवतियों के शवों का दफन बुधवार को गांव में ही कर दिया।