फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two died due to shock

सदमे से बुजुर्ग महिला व दुकानदार की मौत

Sun, 23 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
two died due to shock
शहजादी बेगम का फाइल फोटो

विज्ञापन

यतीमखाना बस्ती के लोगों के आशियाने और तोपखाना इलाके में लोगों की दुकानें क्या टूटीं, उनके दिल भी टूट गए। पीड़ित मलबा देखकर सदमे और डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं। सदमे में आई एक बुजुर्ग महिला ने शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया। उधर, तोपखाना प्रकरण में भी दुकान टूटने से एक दुकानदार की मौत की वजह भी परिजन सदमा लगना बता रहे हैं। इन मौतों के बाद मातम पसरा है। 

यतीमखाने के लिए प्रस्तावित वक्फ की जमीन पर कब्जा करने वालों के आशियाने प्रशासन ने तुड़वा दिए थे।  करीब 36 लोग बेघर हो गए थे। पुलिस ने इस दौरान लोगों से खूब ज्यादती की थी। लोग विरोध करने का साहस तक नहीं कर पाए थे। पुलिस ने इस दौरान कई लोगों के खिलाफ मुकदमे भी लिखे और कई पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की थी। मलबे में तब्दील हो चुके मकानों को बचाने के लिए यूं तो इन लोगों ने खूब संघर्ष किया था, लेकिन आखिरी वक्त में भी वे अपने आशियाने को नहीं बचा सके थे। पुलिस की इस ज्यादती से परेशान लोग इधर-उधर भटक रहे थे।
विज्ञापन


इसी में से एक बुजुर्ग शहजादी भी शामिल थीं। 90 साल की शहजादी ने बीती रात दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबित हालात से वह परेशान थीं। कांग्रेस नेता के साथ मिलकर उन्होंने अपनी फरियाद डीएम के सामने भी की थी। उसके बेटे जाकिर ने बीते दिन  कोर्ट में परिवाद भी दायर किया था। शहजादी की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों को रोकर बुरा हाल है। शनिवार की दोपहर में शहजादी का दफन भी कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों तोपखाना गेट के पास स्थित एक दुकान तोड़े जाने से आहत दुकानदार मौलाना अब्दुल मुहीद  (60) की भी मौत हो गई है। पिछले दिनों उसकी दुकान तोड़ी गई थी और फिर उसके मकान का रास्ता भी बंद कर दिया गया था। तब से वह सदमे में हैं। मौत के बाद उसके परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का कहना है कि घटना के बाद से मौलाना परेशान थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed