{"_id":"69d941d1f7f1df2c36087bf4","slug":"two-brothers-beat-up-a-ration-distributor-and-injured-him-one-arrested-rampur-news-c-282-1-smbd1025-168393-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: राशन वितरण करने वाले को दो भाइयों ने मारपीट कर किया घायल, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: राशन वितरण करने वाले को दो भाइयों ने मारपीट कर किया घायल, एक गिरफ्तार
Sat, 11 Apr 2026 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के वेदपुर गांव में राशन की दुकान पर वितरण कर रहे एक सहायक ने दो भाइयों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
वेदपुर निवासी हरजिंदर सिंह ने प्राथमिकी में बताया कि नौ अप्रैल की सुबह वह सरकारी राशन की दुकान पर सहायक के तौर पर राशन वितरित कर रहा था। आरोप है कि गांव के सन्नी और जुगराज सिंह उर्फ हन्नी ने उसके साथ मारपीट की जबकि वे अपना राशन पहले ही ले जा चुके थे। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।
थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी सन्नी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। संवाद