{"_id":"6abec3749bf710e8320a239e","slug":"tanu-won-the-chart-competition-rampur-news-c-282-1-rmp1023-181433-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चार्ट प्रतियोगिता में तनु ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चार्ट प्रतियोगिता में तनु ने मारी बाजी
Fri, 02 Oct 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की संस्थागत स्तर की प्रतियोगिताओं में विजयी रहे छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने चार्ट के माध्यम से विचार और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार और विशिष्ट अतिथि अजय प्रसाद रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जागृति मदान ढींगरा ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया गया।
प्राचार्य प्रो. जागृति मदान ढींगरा ने कहा कि युवाओं में राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व, सामाजिक चेतना और रचनात्मक सहभागिता की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा उन्हें व्यवहार में उतारने का अवसर देता है। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं की विचारशीलता, ऊर्जा और संकल्प सशक्त भारत की आधारशिला हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से चयनित प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर चार्ट प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने निर्धारित मानकों के आधार पर प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राम रतन मेमोरियल कॉलेज, शाहाबाद की बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अक्सा द्वितीय और राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीकॉम प्रथम वर्ष की महिमा रावत तृतीय स्थान पर रहीं। इंपैक्ट कॉलेज, रामपुर की बीसीए प्रथम सेमेस्टर की आफरीन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम का संयोजन प्रो. डॉ. सैय्यद अरशद रिजवी और शालिनी सिंह ने किया। प्रतियोगिता में डॉ. स्वाति शर्मा और डॉ. मो. नासिर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागी व शिक्षक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।