फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Clouds submerged the school... yet dreams still reach for the sky.

Rampur News: बादलों ने स्कूल डुबोया... सपने अब भी आसमां के

Fri, 02 Oct 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Clouds submerged the school... yet dreams still reach for the sky.
शाहबाद। लगातार हुई झमाझम बारिश के कारण सूपा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पानी भर गया। इससे कक्षा छह, सात और आठ की पढ़ाई प्रभावित होने लगी तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के घर में कक्षाएं शुरू कराई गईं।
विज्ञापन

छोटे से घर में एक साथ तीन कक्षाएं संचालित होने से बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद काफी संख्या में बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई के लिए पहुंच रहे हैं। मानो, इन बच्चों के आसमां छूने के सपनों के आगे बादल भी छोटे पड़ गए हों।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय की तीन छात्राएं जलभराव के बीच किसी काम से स्कूल की ओर जाती दिखाई दीं। छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में बहुत अधिक पानी भरा हुआ है, जिसके चलते वहां पहुंचना मुश्किल हो गया है। मौके के हालात देखकर स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पानी इतना फैला हुआ था कि उसके बीच से विद्यालय तक जाने वाला करीब 100 मीटर का रास्ता तक दिखाई नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा गंगवार ने बताया कि जलभराव की शिकायत अधिकारियों से की है, लेकिन अभी तक किसी ने संज्ञान नहीं लिया है। कक्षाएं आंगनबाड़ी सहायिका के घर में संचालित करनी पड़ रही हैं। पूरे विद्यालय में जलभराव की स्थिति है। वहीं, इसी विद्यालय के अध्यापक अतुल कुमार ने बताया कि इस संबंध में शिक्षा विभाग को पत्र भी दिया जा चुका है।
0000
रास्ता नहीं दिखा, अंदाजे से कदम बढ़ाती रहीं छात्राएं
जलभराव के बीच छात्राएं अंदाजे से कदम आगे बढ़ाती नजर आईं। आसपास पानी की गहराई अधिक होने के कारण जरा सी चूक उनके लिए गंभीर खतरा बन सकती थी। स्कूल जाने वाले रास्ते और आसपास के हिस्से में पानी भरा होने से बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है।

0000
सूपा गांव में जलभराव होने के कारण स्कूल बंद करना पड़ा है। बच्चों की पढ़ाई पर असर न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। जलभराव के संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा ताकि हमेशा के लिए समस्या का निस्तारण हो जाए। -बबीता सिंह, बीईओ, शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed