{"_id":"6abec3a10165c3b70d0f4290","slug":"defense-testimony-concluded-in-the-dungarpur-settlement-case-rampur-news-c-282-1-rmp1023-181491-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: डूंगरपुर बस्ती मामले में बचाव पक्ष की गवाही पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: डूंगरपुर बस्ती मामले में बचाव पक्ष की गवाही पूरी
Fri, 02 Oct 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज डूंगरपुर बस्ती को कब्जाने के मामले में बृहस्पतिवार को बचाव पक्ष की ओर से सफाई साक्ष्य के रूप में एक गवाह को पेश किया गया। गवाह अनवार अली की गवाही और जिरह पूरी हो गई। अब इस मामले की सुनवाई आठ अक्तूबर को होगी।
गंज थाने में वर्ष 2019 में सपा नेता आजम खां समेत कई लोगों के खिलाफ डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर लूटपाट, मारपीट और चोरी जैसे आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। इस तरह के 12 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें छह में फैसला आ चुका है, जबकि इतने ही मामलों की सुनवाई चल रही है।
बृहस्पतिवार को इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सफाई साक्ष्य के रूप में गवाह अनवार अली को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जिरह हुई। जिरह पूरी होने के बाद अब मामले की सुनवाई आठ अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
वहीं, यतीमखाना बस्ती मामले में भी कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी।