{"_id":"6ad28337a9b915dae60f6e81","slug":"two-arrested-with-95-bottles-of-banned-codeine-based-cough-syrup-rampur-news-c-15-1-mbd1064-1018007-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 95 शीशी प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 95 शीशी प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार
Sat, 17 Oct 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की जिले में अवैध बिक्री और भंडारण का मामला एक बार फिर सामने आया है। कोतवाली पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को आश्रम पद्धति स्कूल के पास से 95 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले में दस दिन के भीतर दूसरी बार खेप पकड़ी गई है।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को अवैध बिक्री और भंडारण की रोकथाम के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मौके से अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव निवासी महफूज और दिलपुरा निवासी किशन कुमार को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से मेकड्रिल कफ सिरप की 95 शीशियां बरामद हुईं। बरामदगी के आधार पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी आपूर्तिकर्ता हैं जो दूसरे स्थानों से कोडीनयुक्त सिरप लाकर शहर में सप्लाई करते हैं।
-- -
एक साल में दस बार पकड़ी जा चुकी है खेपरामपुर। जिले में एक साल में कोडीनयुक्त कफ सिरप की खेप पकड़े जाने के दस मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से छह मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। दस दिन पहले भी पांच अक्तूबर को गंज पुलिस ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की 1800 शीशी के साथ तीन को गिरफ्तार किया था। इनमें दो मुरादाबाद व एक रामपुर के थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास सिरप कहां से आया था और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी, इस बारे में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि कोडीनयुक्त सिरप के सप्लायरों पर लगातार निगाह रखी जा रही है।