फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Altercation breaks out among people returning from offering prayers; three injured, including two women

Rampur News: नमाज पढ़कर लौट रहे लोगों में मारपीट, दो महिलाओं समेत तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Altercation breaks out among people returning from offering prayers; three injured, including two women
केमरी। क्षेत्र के खानपुर जदीद गांव में नमाज पढ़कर लौट रहे लोगों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी जमील अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नमाज पढ़कर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले इमरान और हसनैन उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वह और उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, मुन्नी बेगम ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जमील अहमद, खलील अहमद, हसन और शरीफ नमाज पढ़कर आ रहे थे। रास्ते में सभी ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर केमरी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed