{"_id":"6ad291bd250c0618f402e172","slug":"police-stopped-a-congress-delegation-that-was-on-its-way-to-moradabad-rampur-news-c-282-1-rmp1027-182684-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मुरादाबाद जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मुरादाबाद जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका
Sat, 17 Oct 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव रतूपुरा में युवकों से मारपीट के मामले में पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने शुक्रवार को फोटो चुंगी के पास बैरियर लगाकर रोक दिया। इस पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा उर्फ निक्कू पंडित ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों से मिलना और उन्हें न्याय दिलाने की आवाज उठाना विपक्ष का लोकतांत्रिक दायित्व है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के निर्देश पर 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रतूपुरा जा रहा था। प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेना और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करना था। इसी क्रम में रामपुर के कांग्रेस नेता भी अपने साथियों के साथ जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक दिया।
उन्होंने कहा कि तीन युवकों को बंधक बनाकर दो दिनों तक मारपीट और प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान शारिब अली खान, नोमान मुमताज खां, आमिर कुरैशी, राजेश कुमार लोधी, मोहम्मद जकी, शिशुपाल लोधी, हितेश कुमार और रामगोपाल सैनी आदि मौजूद रहे।