{"_id":"6ad291f541c13f3a660aeee0","slug":"minister-of-state-performed-the-groundbreaking-ceremony-for-a-bridge-worth-2214-crore-rampur-news-c-282-1-smbd1025-182673-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: राज्यमंत्री ने 22.14 करोड़ के पुल का किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: राज्यमंत्री ने 22.14 करोड़ के पुल का किया भूमि पूजन
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने शुक्रवार सुबह नगर की भाखड़ा नदी पर करीब 22 करोड़ 14 लाख 32 हजार रुपये की लागत से बनने जा रहे पुल का भूमि पूजन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि बेहतर गुणवत्ता के साथ यह पुल 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। पुल बनने से उत्तराखंड और रामपुर की ओर आने-जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी और जाम से भी निजात मिलेगी।
नगर में नैनीताल हाईवे स्थित भाखड़ा डैम पर वर्ष 1926 में अंग्रेजों के जमाने में बने 100 साल पुराने जर्जर पुल के स्थान पर अब नया पुल बनाया जाएगा। लोगों की मांग पर राज्यमंत्री के प्रयासों से शासन ने इसके लिए 22 करोड़ 14 लाख 32 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे राज्यमंत्री ने आयोजित भूमि पूजन समारोह में नए पुल के निर्माण के लिए भाखड़ा नदी पर पूजन किया। पूजन पंडित डॉ. राम मनोहर पाठक ने कराया।
इसके बाद सभा में राज्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं और अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने अपनी सरकारों में कोई काम नहीं कराया और वे उनके साढ़े नौ साल के विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं। भाखड़ा डैम पर ऑटोमैटिक गेट निर्माण और डैम के भीतर बनी सुरंग को लेकर किए जा रहे प्रचार को उन्होंने भ्रामक करार दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह उनकी झूठी बातों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लोगों से भी कहा कि वे दुष्प्रचार करने वालों को उनकी ही भाषा में मुंहतोड़ जवाब दें।
विज्ञापन
उन्होंने ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान का मुआवजा और बीमा दिलवाने का आश्वासन दिया। यह भी कहा कि किसानों को खाद और बीज पर सब्सिडी दिलाने के साथ पराली जलाने और साठा धान लगाने की छूट भी दिलाएंगे। वह हर तरह से किसानों के साथ खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, रवि यादव, सुरेंद्र कुक्कू, धन्नूमल बंसल, मधुबाला गुगलानी, रोहिताश मौर्य और रितेश अग्रवाल आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में एक्सईएन नहर नवीन कुमार सिंह, एक्सईएन बिजली कर्मवीर सिंह, बीडीओ राजेश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर शशिकांत, राजीव अग्रवाल, चेतन पारुथी, जोगपाल सिंह, बूटा सिंह, संदेश जैन, डॉ. बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।