{"_id":"6687443c3f957dcb5d021728","slug":"troubled-by-family-dispute-young-man-attempts-suicide-rampur-news-c-282-1-smbd1025-125054-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
रामपुर। पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने घर में कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर वह रेलवे लाइन पर जाकर लेट गया। परिजनों ने उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र से सटे ग्राम नगरिया कला के मोहल्ला मजरा निवासी एक युवक कोतवाली क्षेत्र की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि युवक अपने परिवार के साथ मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। बृहस्पतिवार की दोपहर उसने पारिवारिक विवाद में कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने लगी तो वह ग्राम मुबारकपुर के निकट रेलवे लाइन पर आत्महत्या करने के उद्देश्य से पहुंच गया।
इस दौरान गांव के तमाम लोग पीछे-पीछे दौड़ कर पहुंच गए और युवक को गंभीर हालत में रेलवे पटरी से उठाकर एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उसके बाद गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से परिजन बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। युवक की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस का कहना है कि मामला घरेलू कलह है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।