फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Transgender person dies after being hit by a roadways bus.

Rampur News: रोडवेज बस की चपेट में आने से किन्नर की मौत

Thu, 20 Aug 2026 11:35 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Transgender person dies after being hit by a roadways bus.
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर रोडवेज बस की चपेट में आने से एक किन्नर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे में शामिल बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मृतक किन्नर की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज बेनजीर निवासी रूबीना के रूप में हुई है। वह बृहस्पतिवार को अपने साथियों के साथ रोडवेज परिसर पहुंची थीं। दोपहर में रूबीना मालगोदाम तिराहे के पास मौजूद थीं। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने किन्नर की मौत की पुष्टि की है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है, हालांकि मामले की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

---------
रंगदारी और तलाक की मांग पर किया हमला

रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में मारपीट, जानलेवा फायरिंग और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद समेत एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। बगी निवासी सैय्यद मुजफ्फर हुसैन ने शिकायत दर्ज कराई है। उनकी पत्नी सय्यदा शुमायला पिछले 10 महीनों से मायके वालों के बहकावे में आकर अलग रह रही हैं। मायके पक्ष के लोग शादी तोड़ने के बदले 10 लाख रुपये और तलाक का दबाव बना रहे थे और विरोध करने पर मारपीट करते थे। पुलिस ने चांद अली, किरमानी, निजाम, यासर अली और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed