फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   training of 70 micro observers

Rampur News: 70 माइक्रो ऑव्जर्वरों को दिया गया प्रशिक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
training of 70 micro observers
रामपुर। रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए 70 माइक्रो ऑब्जर्वरों को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक दीपक कुमार मीणा ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करने में उनकी अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित कराने के लिए जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसको गंभीरता के साथ ग्रहण करें ताकि निर्वाचन के समय किसी भी प्रकार की कोई समस्या एवं परेशानी न आने पाए। उन्होंने मतदान और मतगणना की संवेदनशीलता के बारे में कहा कि एक छोटी सी गलती पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकती है इसलिए यह जरूरी है कि जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसकी गंभीरता और महत्व को समझें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों के बारे में भलीभांति जानकारी प्राप्त कर लें। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर सीधे उनसे या उनके लाइजनिंग आफीसर से सम्पर्क कर सकते है। सभी रिपोर्ट को समय पर तैयार करें और तय समय मे भेजना भी सुनिश्चित करें। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को बारीकी से ऑब्जर्व करने की जिम्मेदारी को गंभीरतापूर्वक निभाएं। इस अवसर पर डीडीओ एके मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी/अपर प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक राजेश कुमार और डीआईओ एनआईसी आरएस चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed