{"_id":"6a29c08dc877bfaa5e00be29","slug":"traffic-jam-caused-by-fallen-tree-passersby-have-a-narrow-escape-rampur-news-c-282-1-rmp1004-173015-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पेड़ गिरने से लगा जाम, बाल-बाल बचे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पेड़ गिरने से लगा जाम, बाल-बाल बचे राहगीर
Thu, 11 Jun 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर। खौद-रामपुर रोड पर तमन्ना होटल के सामने गंज-काशीपुर मार्ग पर बुधवार को अचानक एक विशालकाय शीशम का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरते ही अफरा-तफरी मच गई और वहां से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय सड़क पर सामान्य आवाजाही थी। अचानक पेड़ गिरने की आवाज सुनकर राहगीरों ने फुर्ती दिखाई और पीछे हट गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरने के कारण दोनों ओर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। राहगीरों और वन कर्मियों की मदद से पेड़ की टहनियां काटकर सड़क से हटाने का काम शुरू किया गया, ताकि यातायात को जल्द से जल्द सुचारू किया जा सके। देर शाम तक टहनियां हटाने का कार्य पूरा होने के बाद यातायात सुचारू हो सका।