फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tired of domestic discord, the young man committed suicide

Rampur News: घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Tired of domestic discord, the young man committed suicide
रामपुर। टांडा क्षेत्र के गांव बादली निवासी राजवीर (38) ने रविवार की शाम पत्नी से विवाद के चलते तनाव में आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को परिजनों पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।कस्बे से सटे गांव बादली निवासी राजवीर राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन पोषण करता था। बीते कुछ समय से उसका पत्नी से मुकदमा चल रहा है। जिसके चलते 15 दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली। जिसके चलते राजवीर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार शाम मानसिक तनाव में आकर राजवीर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राजवीर का भाई धर्मवीर घर की छत पर चढ़ा तो उसे राजवीर के घर की लाइट जलती देखकर अपने बच्चों को भेजकर राजवीर को बुलाने के लिए कहा। बच्चों के बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी राजवीर ने दरवाजा नही खोला तो परिवार के अन्य लोग गए। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो राजवीर का शव फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed