फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tight security seen in rampur

ज्ञानवापी मामले में सुनवाई को लेकर रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
tight security seen in rampur
रामपुर/ टांडा। ज्ञानवापी मामले में मेरिट पर सोमवार को आने वाले फैसले को देखते हुए पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट किया गया था। इसके मद्देनजर रामपुर भी जगह-जगह पुलिस अलर्ट रही। जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैदल मार्च किया। रामपुर में दोपहर तक जगह-जगह पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

ज्ञानवापी-शृंगार गौरी केस की मेरिट पर सोमवार को वाराणसी जिला जज की अदालत में सुनवाई थी और इस पर फैसला पर भी आना था। इस फैसले के मद्देनजर पूरे यूपी में पुलिस को अलर्ट पर रखा गया था। इसके मद्देनजर रामपुर में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। कई कस्बों में पुलिस ने पैदल मार्च कर लोगों को शांति का संदेश दिया। शाहबाद में सीओ और कोतवाल ने कस्बे में सुरक्षा को लेकर भ्रमण किया। पैदल मार्च कोतवाली से आरंभ हुआ होकर बजरंग चौक, एसबीआई, बिलारी चौराहे से होते हुए चंदौसी चौराहे पर पहुंचे। उसके बाद रामपुर चौराहे से होते हुए वापस कोतवाली पहुंचे। सीओ ने पैदल मार्च के माध्यम से कस्बे के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। सीओ ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
विज्ञापन

टांडा में ज्ञानवापी का फैसला आने के चलते सोमवार सुबह से ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मूड पर था और पुलिस ने भी थाना प्रभारी अजय पाल सिंह के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्ग से कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया। आमजन से संवाद करते हुए सभी से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed