फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three people including home guard injured in two road accidents

Rampur News: दो सड़क हादसों में होमगार्ड समेत तीन लोग घायल

Tue, 09 Jul 2024 03:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Three people including home guard injured in two road accidents
बिलासपुर (रामपुर)। दो सड़क हादसाें में एक होमगार्ड समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद होमगार्ड को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अफसर नगर डोहरिया निवासी रमेश चंद्र पुत्र गंगाराम स्थानीय कोतवाली में होमगार्ड हैं। परिजनों के अनुसार वह रविवार की शाम ड्यूटी करके बाइक से अपने घर जा रहे थे। गांव के नजदीक आम लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण वह बाइक समेत रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गया। बाद में सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी सब्जी विक्रेता नन्हे सैनी सोमवार की सुबह करीब 9 बजे बाइक से सब्जी लेकर रामपुर से अपने घर आ रहा था। उनके साथ उनका 15 वर्षीय बेटा भी बाइक पर बैठा था। नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पिता-पुत्र को घर भेज दिया गया है। घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed