फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three new bypasses will be built, roads will be widened

Rampur News: बनेंगे तीन नए बाईपास, सड़कों का होगा चौड़ीकरण

Thu, 08 May 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 08 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Three new bypasses will be built, roads will be widened
रामपुर। जिले में लोगों के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना को जन प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की मंजूरी मिल गई है। योजना के तहत जिले में तीन नए बाईपास बनेंगे। गांवों को पक्के संपर्क मार्गों से जोड़ा जाएगा। राज्य की सीमाओं से लगे मार्गों, जिला मार्गों और अन्य प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, कई नए मार्गों का निर्माण तथा कुछ पुराने मार्गों का पुनर्निर्माण भी किया जाएगा। इस योजना में पुलों का निर्माण भी शामिल है। कुल मिलाकर इस वर्ष सड़क सुरक्षा से जुड़े 120 कार्यों को अंजाम देने की योजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत लगभग 546 किलोमीटर लंबी सड़कों के चौड़ीकरण, मरम्मत और निर्माण पर कुल 716.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की इस कार्ययोजना पर डीएम ने जन प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सहमति जताई है। इसके बाद योजना का एस्टीमेट और प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ययोजना के अंतर्गत एनएच-24 से चमरौआ होते हुए भमरौआ तक जाने वाले धर्मार्थ मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण किया जाएगा। यह मार्ग लगभग 2.5 किमी लंबा है, जिसकी वर्तमान चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जाएगी। इस कार्य पर लगभग 2.49 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर किया जाना है। इस मरम्मत कार्य को 30 सितंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
इसी योजना के तहत बिलासपुर शहर में भाखड़ा नदी के डैम पर बने पुराने पुल के पुनर्निर्माण की आवश्यकता जताई गई है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन से 10.91 करोड़ रुपये की मांग की है।
इसके अलावा, पुराने लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग शासन से की गई है।

पक्के होंगे ग्रामीण संपर्क मार्ग
पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 2011 की जनगणना के आधार पर 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को जोड़ा जाएगा। इनमें मजरा जोधावाला, सकटपुरा, सैदनगर मुंडिया और थूनापुर शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, चालू वर्ष में 150 से अधिक आबादी वाले गांवों व मजरों जैसे रुस्तमपुर का जमनापुर, हाजीनगर, मिलक तुरखेड़ा का वीरपुर, अलीनगर, सिहोरा, भुरैसी का सरकड़ा, कुंवरपुर नानकार का मजरा, दारानगर, टर्कपुरी, वाजिदपुर का मजरा, हरैटा का मजरा, पुरानी जिठनिया, मच्छरगढ़ और नरखेड़ी के लिए भी पक्के संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे।
दो सीमावर्ती मार्गों का होगा चौड़ीकरण
सीमावर्ती मार्गों के क्रम में 23.88 करोड़ रुपये से स्वार किलाखेड़ा रोड से बाजपुर गदरपुर मार्ग का चौड़ीकरण होगा। इसी तरह विशारतनगर से नवाबगंज मार्ग 10 किमी तक चौड़ा बनेगा। अभी यह 5.50 मीटर चौड़ा है, जिसे बढ़ाकर सात मीटर किया जाना है। इस पर 27.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

159 करोड़ से बनेंगे 32 पुल व पहुंच मार्ग
अहरो बंगाली कॉलोनी मार्ग पर, अजीतपुर पंजाब नगर-जौलपुर पटवाई, रामपुर बड़ाखास-समिरा हरदुआ हरदासपुर-नवदिया सिर्रा भैसोड़ी धनेली पूर्व मार्ग के किमी आठ पर, कोटरा से साहूनगला मार्ग के किमी दो पर पुल बनेगा। इसी तरह दढि़याल कुंडेसरा टाहमदन मार्ग के किमी पांच पर, बेरुआ से चंद्रपुर खुर्द मार्ग के किमी एक पर, मुरसैना अजीमनगर-मिलकखानम मार्ग से खिमोतिया बख्ती वाया अलीनगर शुमाली मार्ग के किमी एक पर, मिलक में जगलपुर और राजपुरा के बीच पीलाखार नदी पर, धर्मपुर उत्तरी मार्ग के नैइया नदी पर सेतु बनेगा। तालबपुर संपर्क मार्ग पर, काशीपुर मार्ग से मेवला फार्म पर, आर्सल-पार्सल से गिजपुरा मार्ग चिघाड़ नदी पर, गदरपुर मिलक खानम मार्ग पर नाहल नदी पर भी पुल बनेगा। इस तरह कुल 32 स्थलों पर पुल बनाने की योजना बनी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed