{"_id":"5730e8f94f1c1b652f919e6d","slug":"three-arrested-in-gambling","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल पर सट्टेबाजी करते तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल पर सट्टेबाजी करते तीन गिरफ्तार
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 10 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने क्रिकेट के आईपीएल सट्टे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस पकड़े गए लोगों से 15120 रुपये, कलर टीवी, पांच मोबाइल व सेट टॉप बाक्स बरामद किया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रविवार काे पुलिस को शहर में क्रिकेट के आईपीएल के सट्टा होने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश सिंह चाहर व क्राइम ब्रांच प्रभारी संतोष कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मुहल्ला राज जहां पहुंचे। जहां पुलिस ने किंग वार्ष्णेय के घर पर छापेमारी की।
पुलिस के अनुसार यहां से आईपीएल का सट्टा करते हुए किंग वार्ष्णेय के अलावा जानी वार्ष्णेय, मोनी वार्ष्णेय निवासी मुहल्ला ब्रजनगर कालोनी को रंगे हाथों पकड़ लिया। वहीं, विमल कुमार गुप्ता निवासी मुहल्ला कायस्थान भागने में कामयाब रहा है। विमल कुमार गुप्ता इन दिनों रामबाग धाम ट्रस्ट का पदाधिकारी बताया जाता है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मौके से 15120 रुपये, पांच मोबाइल, एक कलर टीवी व सेट टाप बाक्स मय रिमोट के बरामद किया।
वहीं, श्रीराम बाग धाम के पदाधिकारी व क्रिकेट सट्टे में फरार दिखाए गए आरोपी विमल कुमार गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने फोन करके उसके एक कर्मचारी को बुलाया और पकड़ लिया। उसे पीटकर उसका नाम जबरन लेने को कहा गया। मेरा क्रिकेट सट्टे से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने धनवसूली करने के लिए उसका नाम मुकदमे में शामिल किया है।