{"_id":"58fe4c774f1c1b9228c0c6d1","slug":"threatening-toazajm-kha","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना से आई थी आजम खां को धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना से आई थी आजम खां को धमकी
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां को धमकी देने के तार पंजाब से जुड़ गए हैं। पंजाब के लुधियाना से आई इस धमकी भरी चिट्ठी में आजम को ही नहीं बल्कि मुस्लिम नेता असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाइयों समेत देश में नफरत फैलाने वाले नेताओं के साथ ही ब्यूरोक्रेट्स और यहां तक कि आरबीआई गर्वनर व राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति तक के खिलाफ धमकी भरे शब्द लिखे गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
याद रहे दो दिन पहले सरकार द्वारा आजम खां की सुरक्षा घटा दी गई थी, जिसके चंद घंटे बाद ही आजम खां को धमकी भरा खत मिल गया था। धमकी भरे खत मिलने की शिकायत पुलिस से की गई, जिसके बाद आजम की शिकायत के आधार पर गंज पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आजम खां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में दावा किया गया है कि धमकी देने वाला पंजाब के लुधियाना के संधूनगर निवासी डा. मनोहर गर्ग को आरोपी बनाया गया है। उसकी एम गवर्मेंट नाम की संस्था व एक अन्य व्यक्ति को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
‘अपनी गवर्नमेंट चला रहा हूं, अंबेडकर के बनाए संविधान को नहीं मानता’ः तहरीर के अनुसार धमकी देने वाले डा.गर्ग का कहना है कि वह अपनी एम गर्वमेंट चला रहा है। यह गवर्नमेंट नफरत फैलाने वालों के साथ ही डा.अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को भी नहीं मानता है। इसलिए अभी भी वक्त है सुधर जाओ।
विज्ञापन
उसने समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले नेताओं खासतौर से आजम खां, ओवैसी बंधु का भी जिक्र किया है। इन पर परमाणु हमले की भी चेतावनी दी गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस ने डा.गर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ सिटी दिनेश शुक्ला का कहना है कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इसका खुलासा होगा।